Search KhabarFast

Press ESC to close

Middle East War: तीन तरफा संकट में घिरा पाकिस्तान, तेल संकट और कर्ज से बढ़ी परेशानी

Middle East War: तीन तरफा संकट में घिरा पाकिस्तान, तेल संकट और कर्ज से बढ़ी परेशानी

Middle East War: पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने तेल सप्लाई को प्रभावित किया है, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान के साथ तनाव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इन तीन बड़े संकटों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव डाल दिया है।

पाकिस्तान पहले से ही भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी, 2026 तक देश पर कुल कर्ज 79,322 अरब पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कर्ज 55,978 अरब रुपये और बाहरी कर्ज 23,344 अरब रुपये हो चुका है, जो देश की जीडीपी का लगभग 70% है।

अर्थव्यवस्था हो रही कमजोर

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी बार-बार मदद लेनी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान अब तक कई बार बेलआउट पैकेज ले चुका है, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर स्थिति में है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा है, क्योंकि वह तेल के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर है। तेल की कमी के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं, जैसे सरकारी गाड़ियों के उपयोग में 60% कटौती, मंत्रियों और सांसदों की सैलरी में कमी और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती है, तो पाकिस्तान की जीडीपी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अगर कीमतें और बढ़कर 120 डॉलर तक पहुंचती हैं, तो महंगाई बेकाबू हो सकती है। इसी बीच अफगानिस्तान के साथ बढ़ते तनाव ने व्यापार को प्रभावित किया है। सीमा पर स्थित तोरखम और चमन जैसे प्रमुख रास्तों के बंद होने से जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे खाने-पीने की चीजों और अन्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर, पाकिस्तान इस समय आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा संकट के बीच फंसा हुआ है। आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast