Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चपेट मे आया आर्मी कैंप, 3 की मौत, 9 जवान लापता

Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चपेट मे आया आर्मी कैंप, 3 की मौत, 9 जवान लापता

Sikkim Landslide: केरल में मानसून की दस्तक के बाद से भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई हैं। असम, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम जैसे राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार  बारिश हो रही है। जिस कारण से बाढ़ और रॉकस्लिप की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते पिछले दिनों करीब 19लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 12,000से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। अब सिक्किम में रविवार (01जून, 2025) की शाम को आर्मी कैंप पर हुए लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ जवान भी शामिल हैं। अबतक मरे हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना अनुसार नौ जवान लापता भी हैं, जिनके लिए तलाशी अभियान चालु है।

भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले समय से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण पहाड़ों में लैंडस्लाइड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बता दें, पहाड़ी इलाकों में भी पानी भरना, सड़कें बंद और संचार व्यवस्था भी खराब होने की भी भी सामने आई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, लैंडस्लाइड का खतरा तब और बढ़ जाता है जब बारिश लगातार कई दिनों तक होती है। जानकारी के अनुसार सेना का कैंप पहाड़ी और संवेदनशील इलाके में था।

सिक्किम में 1500पर्यटकों की जान को खतरा

लाचेन और लाचुंग में लगभग 1500पर्यटक फंस गए हैं। सड़कें बंद होने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मंगन जिले के SP सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अभी लाचेन में 115और लाचुंग में करीब 1,350पर्यटक रूके हुए हैं। लैंडस्लाइड की वजह से दोनों ओर से रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन ने उन्हें फिलहाल होटलों में ही रहने की सलाह दी है।

सैनिकों की खोज में तेजी

सेना के लापता जवानों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस अभियान में सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), और अन्य राहत एजेंसियां दिन-रात जुटी हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। 

 

Leave a comment