Central Cabinet Meeting: 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाएगी केंद्र सरकार, बिहार सहित इन 10 राज्यों में उत्पन्न होंगे 40 लाख रोजगार

Central Cabinet Meeting: 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाएगी केंद्र सरकार, बिहार सहित इन 10 राज्यों में उत्पन्न होंगे 40 लाख रोजगार

Central Gov Announce Industrial Smart City: केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र सरकार 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाएगी। जिसके लिए केंद्र सरकार 28,602 करोड़ रुपए निवेश करेगी। कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट से 10 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बिहार के गया, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और आगरा समेत देश के अन्य हिस्सों में बनाए जाएंगे। बता दें, मोदी सरकार का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिसके तहत वो देश में इंफ्रा के विकास पर जोर देना चाहती है। केंद्र सरकार ने 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी से देश के 40 लाख लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य बनाया है।

इन शहरों में बनेगी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी

केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत 10 राज्यों में 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने 28,602 करोड़ रुपए खर्च होने का लक्ष्य रखा है। साथ ही सरकार इस योजना से देश में विनिर्माण और आर्थिक विकास को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जिन शहरों में लगने वाले हैं उनका नाम है- उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोप्पर्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली।

40 लाख रोजगार देने का लक्ष्य

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत इन 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट से जहां 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा तो वहीं 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के तहत 10 राज्यों को कवर किया गया है। तो वहीं6 प्रमुख कॉरिडोर के साथ रणनीतिक रूप से प्लान किया गया है।

Leave a comment