Search KhabarFast

Press ESC to close

L Murugun Resigns:केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; PM मोदी को चिट्ठी लिख बताई वजह

L Murugun Resigns:केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; PM मोदी को चिट्ठी लिख बताई वजह

L Murugun Resigns:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया। मुरुगन ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अब वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना है।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में एल. मुरुगन ने अपने राजनीतिक सफर और केंद्र सरकार में काम करने के अवसर के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने का अवसर उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मुरुगन ने कहा कि अब वह जमीनी स्तर पर लौटकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होना चाहते हैं और तमिलनाडु में भाजपा की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का सिद्धांत बताते हुए कहा, 'राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी उसके बाद और स्वयं सबसे अंत में।

2029 लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में संगठन मजबूत करने पर जोर

एल. मुरुगन तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका मौजूदा कार्यकाल 2030 तक निर्धारित था। अब उन्होंने सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताते हुए पार्टी संगठन के लिए पूर्णकालिक काम करने का फैसला बताया है। अपने पत्र में उन्होंने तमिलनाडु के गांवों और कस्बों तक पहुंचने, लोगों से मिलने और केंद्र सरकार की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री के विकास संदेश को जनता तक पहुंचाने की इच्छा भी जाहिर की।

प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद, आगे संगठनात्मक भूमिका पर नजर

मुरुगन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन से लेकर संवैधानिक संस्थाओं और केंद्र सरकार तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और केंद्र सरकार में करीब पांच साल तक मंत्री पद पर रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब तमिलनाडु में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में उनकी भूमिका पर नजर रहेगी। मुरुगन ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित होना चाहते हैं।

Also read: Delhi Protest: दिल्ली प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर बंद, अब इन 3 जगहों को बनाया नया धरना स्थल; पुलिस ने जारी किया आदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब आधार पहचान जरूरी

Delhi Electricity Subsidy:दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के मुताबिक, यह नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गया है।

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

14 October Weather Update: मानसून की विदाई के बीच ठंडक का अहसास हो रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को अलग-अलग इलाकों मध्यम बारिश संभव है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast