Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: भाजपा की ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

Bihar News: भाजपा की ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

CM Samrat Chaudhary: आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ज्ञान भवन, गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनकी 25 प्रमुख उपलब्धियों को 76 फीट की भव्य रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के भाव को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा और प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य रंगोली का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया और कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना की। रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण के प्रयासों और उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। यहां मधुबनी पेंटिंग, हस्तशिल्प, हस्तकला और स्थानीय कारीगरी से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कलाकारों और स्टॉल लगाने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस पहल ने स्थानीय कला, पारंपरिक शिल्प और कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम की संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान तथा सह संयोजक स्वाति सिन्हा और आनंद पाठक थे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और नीतीश मिश्रा, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, पटना की मेयर सीता साहू, प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रीति शेखर और सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री सरला रजक, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता,  कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।  

Also read: Bihar News: ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 31 मार्च 2027 तक का अल्टीमेटम, CM सम्राट चौधरी ने सुनीं 101 लोगों की फरियादें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast