CM Samrat Chaudhary: बिहार के पटना में आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीधे आम जनता की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे 101 लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि अधिकारियों का काम सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ लोगों को न्याय दिलाना है। सरकार की प्राथमिकता जनता को संतुष्ट करना और उनके भरोसे को बनाए रखना है। वहीं, मौके पर ही समस्याओं के समाधान का भरोसा मिलने के बाद कई आवेदकों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि सहयोग शिविर में वर्षों से लटकी समस्याओं का समाधान अब तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के कायाकल्प के लिए 31 मार्च 2027 तक का अल्टीमेटम भी दिया गया है।
Also read: Bihar News:बिहार में अब डिजिटल होगी सरकारी कामकाज की निगरानी, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किए 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल