Delhi Protest New Site: धरना स्थल के नाम से फेमस दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रोटेस्ट नहीं होंगे। दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन और धरना करने के लिए राजधानी के 3 नए स्थान निर्धारित किए गए। अब से जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थल बनाया गया है। बता दें, गृह मंत्रालय (MHA) की कमेटी की सिफारिश के बाद ये फैसा लिया गया है। MHA ने नागरिकों को मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के अधिकार का प्रयोग करने के लिए वैकल्पिक स्थलों की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कहा कि तीनों निर्धारित स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए एक विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह नोटिस 28 अप्रैल, 2022 के पूर्व स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन करता है। संशोधित SOP में नए निर्धारित स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने की प्रक्रियाओं को निर्धारित किए जाने की उम्मीद है।
Also read: Delhi Protest: '24 घंटे में जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन की तारीख दो, वरना...', CJP का दिल्ली पुलिस को बड़ा अल्टीमेटम
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक का विरोध मार्च
बता दें, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं और सांसदों ने मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक विशाल विरोध मार्च निकाला है, जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ कथित चुनावी धांधली और लोकतांत्रिक संस्थाओं के हनन के विरोध में आंदोलन को और तेज किया गया है। जिस वजह से मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर, 2026 को सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास भी बंद रहेगा। सुरक्षा चौकियां पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड हैं। मंडी हाउस के पास बाराखंबा रोड पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) और सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवान भी तैनात हैं।