Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

14 October Weather Update: मानसून की विदाई के बीच ठंडक का अहसास हो रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को अलग-अलग इलाकों मध्यम बारिश संभव है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में बारिश जारी है। इस बीच IMD ने देश के लगभग 12 राज्यों के लिए चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा, नागालैंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश से ठंडक रहेगी। साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

Also read: 'लद्दाख पर भारत का एकतरफा और अवैध कब्जा', चीन के विदेश मंत्रालय के बयान से फिर बढ़ा विवाद

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। IMD ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

पहाड़ी इलाकों में कल का मौसम

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश संभव है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन जैसे इलाकों में बादल बरसने की आशंका जताई गई है। तो वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, डोडा में बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 और 70  किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'लद्दाख पर भारत का एकतरफा और अवैध कब्जा', चीन के विदेश मंत्रालय के बयान से फिर बढ़ा विवाद

India Lashesh Out On China:भारत और चीन के बीच लद्दाख को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। चीन के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने पर पहले भी आपत्ति जताते हुए भारत के फैसले को एकतरफा बताया था। बीजिंग का कहना रहा है कि लद्दाख के कुछ हिस्से चीन के क्षेत्रीय दावों से जुड़े हैं। हालांकि, भारत ने चीन के इन दावों को स्वीकार नहीं किया है और लद्दाख को देश का अभिन्न हिस्सा बताया है।

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब आधार पहचान जरूरी

Delhi Electricity Subsidy:दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के मुताबिक, यह नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast