
Song Jae Rim Death: साउथ कोरिया के मशहूर पॉपुलर एक्टर सोंग जे रिम का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका शव एक कमरे में मिला है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि सोंग जे रीम कोरियन ड्रामा 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' और 'क्वीन वू' में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं, उनके निधन की खबर जैसे ही फैंस को मिली, तो हर कोई चौंक गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि सोंग जे रिम अब नहीं रहे। फैंस सोशल मीडिया पर सोंग जे रिम के निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
सुसाइड नोट हुआ बरामद
बता दें कि सोंग जे रिम की मौत की जांच पुलिस कर रही है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिससे केस को सुलझाने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी जे रिम की फैमली या उनके दोस्तों ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। दूसरी तरफ, इस मामले में पुलिस ने भी बयान जारी नहीं किया है। अब बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।
2009 से करियर की शुरुआत
बता दें कि सोंग जे रिम ने 2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनको पहला लीड रोल 2011 में 'मून एम्ब्रेसिंग द सन में आई' में मिला था। ये ड्रामा काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा राजा के वफादार बॉडीगार्ड "किम जे वॉन" की भूमिका भी निभाई थी। उनके इस किरदार की काफी प्रशंसा हुई थी। जिसके बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वहीं, कोरियन ड्रामा "क्वीन वू" में भी उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Leave a comment