वजन घटाने से लेकर सांस संबंधी समस्याओं में ये फल है कारगर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

वजन घटाने से लेकर सांस संबंधी समस्याओं में ये फल है कारगर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

नई दिल्ली: हमारी जिंदगी में फलों का कितना महत्व है इस बात का नकारा नही जा सकता है। साइंस भी इस बात को मनता है कि फल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। दुनिया में कई तरह के फल है और सभी अपने खासियत के लिए जाने जाते है इन्ही में से एक फल है जिसको हम कमरख के नाम से जानते है। कमरख को स्टार फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम इससे काटते है तो यह तारों के आकार की तरह दिखता है इसी वजह से इसको ज्यादा लोग इसे स्टार फ्रूट के नाम से जानते है।

ये है कमरख फल के फायदे

पोषक तत्व से भरपूर

स्टार फ्रूट में विटामिन बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपको पाचन स्वास्थ्य से लेकर स्ट्रोक और दिल की समस्या से बचाए रखने में काम आता है। फल के साथ-साथ इसके पत्ते भी पेट के लिए काफी फायदेंमंद है यह पेट के अल्सर को ठीक करने के काम आ सकती है। इतना ही नहीं यह फल आपके बालों को भी मजबूत करने का काम कर सकता है।

वजन घटाने में मददगार:बढ़े हुए वजन (से जो लोग परेशान है वह स्टार फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं विशेषज्ञों के मुताबिक एक स्टडी में पाया गया है कि कमरख फल में फाइबर की प्राप्त मात्रा होती है, जबकि कैलोरी कम पाई जाती है, इसलिए कमरख को सीमित मात्रा में खाने से वजन कम किया जा सकता है।

सांस संबंधी समस्या में फायदेमंद

कमरख में एंटीऑक्सीडेंट आयरन,जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते है वैज्ञानिकों का मानना है कि स्टार फल का सेवन करने से अस्थमा जैसी सांस की संबंधी समस्या को ठीक किया जा सकता है।

Leave a comment