Search KhabarFast

Press ESC to close

फरीदाबाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, 12 लड़कों ने किया हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

फरीदाबाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, 12 लड़कों ने किया हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र गांव बाजडी में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को कुछ युवकों ने डंडो से जमकर पीटा गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के द्वारा पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव बाजडी के रहने वाले विकास त्यागी ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसके भतीजे देव उर्फ रामजीलाल का गांव के ही रहने वाले गोलू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गोलू को पीट दिया गया था। इसी की रंजिश को लेकर 15 मार्च गोलू ने अपने साथियों के साथ खेतों पर अपने साथियों के साथ डंडे लेकर पहुंचा। जहां पर सभी ने उसके बेटे तूषार, भतीजे अंशूल और और उसके साथी अभिषेक साथ डंडो से मारपीट की। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मारपीट का एक वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक हाथों मे डंडे लेकर आते है और एक युवक के साथ मारपीट करते है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद भी युवक और उसके दोस्तों को लगातार पीटा जा रहा है। थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूली बच्चे है। दोनों पार्टियों का आपस में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी के चलते ये रंजिश बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पीछे नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया

Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। लड़की के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की।

DELHI NEWS: जेल के अंदर कैदी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत

Rohini Jail Murder: राजधानी दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेंट्रल जेल नंबर-10 में बंद एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया गंभीर रूप से घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के तौर पर हुई है प्रदीप आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में था और जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast