Search KhabarFast

Press ESC to close

'ईडी के अधिकारियों का मौलिक अधिकार...' सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को जमकर फटकारा

'ईडी के अधिकारियों का मौलिक अधिकार...' सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को जमकर फटकारा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक और ईडी रेड मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ईडी के अधिकारियों का मौलिक अधिकारों का क्या होगा? दरअसल ईडी की याचिका पर ममता बनर्जी ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या ईडी के अधिकारी भारतीय नागरिक नहीं रह जाते क्योंकि वह ईडी के अधिकारी हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को आईपैक मामले में एक बार फिर फटकार लगाई और पूछा कि अगर केंद्र में आपकी सत्ता हो और किसी दूसरी पार्टी की राज्य में शासन हो तो ऐसी ही करे तो क्या होगा।

दो जजों की बेंच कर रही सुनवाई

बता दें कि मामले की सुनवाई जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच कर रही है। बेंच ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने व्यक्तिगत आधार पर यह याचिका दाखिल की है। जबकि बंगाल सरकार की तरफ से पेश हुए कपिल सिब्बल का तर्क था कि जब पुलिस से संपर्क करने का वैधानिक रास्ता उपलब्ध है, तो ईडी अनुच्छेद 32के तहत ये याचिक दाखिल नहीं कर सकती। जस्टिस मिश्रा ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। सिर्फ ईडी-ईडी की रट न लगाए।

सिब्बल ने किया का विरोध

कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी को जांच करने का अधिकार केवल किसी कानून के तहत ही प्राप्त है और उस अधिकार का उल्लंघन, मौलिक अधिकार का उल्लंघन करार नहीं दिया जा सकता।  इसमें मौलिक अधिकारों का कोई सवाल नहीं बनता। इस पर जस्टिस मिश्रा ने कहा कि हम चुनावों में कोई पक्ष नहीं बनना चाहते, और न ही हम किसी अपराध में कोई पक्ष बनना चाहते हैं। हम कोर्ट की कार्यप्रणाली को भली-भांति जानते हैं। हम अपने फैसलों के समय को भी अच्छी तरह समझते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast