KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगी ये हसीना, सलमान के साथ फिल्म में कर चुकी है काम

KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगी ये हसीना, सलमान के साथ फिल्म में कर चुकी है काम

entertainment: 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के लिए कई सितारों का नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में बॉलीवुड की चर्चित हसीना की भी एंट्री होगी। इस हसीना का सलमान खान से काफी गहरा नाता है। दोनों ने साथ में कई मूवीज में काम किया है।

 बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13)में 'जय हो' एक्ट्रेस डेजी शाह नजर आएगी। बताया जा रहा है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' के जरिए इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है।  दरअसल रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने वाली है। रोहित शेट्टी के इस शो से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। जिसमें 'कुंडली भाग्य' की अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, 'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा शामिल हैं।

वहीं शिव ठाकरे और अर्चना गौतम ने तो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर जाकर आशीर्वाद भी ले लिया है। इन सबके अलावा भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए रोजाना कई नाम सामने आ रहे हैं। 

Leave a comment