Search KhabarFast

Press ESC to close

KGF Chapter 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, केजीएफ 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल

KGF Chapter 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, केजीएफ 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल

नई दिल्ली:  केजीएफ चैप्टर1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को फिल्म के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया है।

फिल्म में यश ने रॉकी का किरदार निभाया है। जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी के बल पर पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अब केजीएफ-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। चैप्टर 2 के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि 27 मार्च को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में साउथ एक्टर यश का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी शानदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दिए। फिल्म का ट्रेलर एक लॉन्च इवेंट में जारी किया गया। इस दौरान हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी नजर आए।

इस इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए कन्नड़ सिनेमा के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया गया। इसके साथ ही फिल्म का कन्नड़ भाषा में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसके बाद हिंदी और फिर अन्य भाषाओं में भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया गया। सामने आए ट्रेलर में सुपरस्टार यश ने एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से सबका दिल जीत लिया। वहीं, ट्रेलर में अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी फुल फॉर्म में दिखाई दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast