Search KhabarFast

Press ESC to close

“लिट्टी-चोखा खाएंगे केजरीवाल को...”, पूर्वांचंल अपमान के मुद्दे पर AAP के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

“लिट्टी-चोखा खाएंगे केजरीवाल को...”, पूर्वांचंल अपमान के मुद्दे पर AAP के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

BJP Purvanchal Samman March: दिल्ली में पूर्वाचंल अपमान के मुद्दे पर भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल पर हमलावर दिख रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल आवास के बाहर प्रदर्शन किया। गुरुवार को ही भाजपा ने केजरीवाल के आवास तक “पूर्वाचंल सम्मान मार्च”निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर लेकर केजरीवाल आवास का घेराव करने के लिए निकले हैं। हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। हुजूम को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर नई दिल्ली सीट पर बिहार-यूपी के लोगों का फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "दूसरा हमने कहा कि 15 दिसंबर से अब तक 13 हजार नए वोट बनने के लिए आवेदन किया गया। 15 दिन में ये लोग कहां से आ गए? जाहिर तौर पर ये लोग यूपी और बिहार से ला लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं।“ हालांकि, केजरीवाल के इस बयान पर जमकर बवाल मच गया है। बिहार-यूपी के कई NDA नेताओं ने अरविंद केजरीवाल का अपमान किया है। वहीं, केजरीवाल के बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने सफाई भी दी लेकिन यह मामला अभी थमते नहीं दिखा रहा है।

जमकर लगे नारे

बता दें, इस मार्च के दौरान कई तरह के नारे लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘लिट्टी चोखा खाएंगे केजरीवाल को भगाएंगे’और ‘दाल भात खाएंगे केजरीवाल भगाएंगे’जैसे नारें लगा कर केजरीवाल को घेरने की कोशिश की। इसके साथ ही पूर्वांचंल का अपमान करने के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल से माफी मांगने को भी कहा। गौरतलब है कि दिल्ली में पूर्वांचंल वोटों का काफी प्रभाव है। करीब 29 विधानसभा सीटों पर पूर्वांचंल के लोग जीत-हार तय करते हैं। ऐसे में जहां पूर्वांचंल अपमान के मुद्दे को उठाकर भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, केजरीवाल के बयान पर आप बैकफुट पर दिख रही है।

गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जमकर बरसे। उन्होंने कहा, जिसने अन्ना हजारे को धोखा दिया, पूरी दिल्ली को धोखा दिया आज वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहा है. केजरीवाल बेशर्म व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि यदि यमुना को साफ नहीं करवाया तो वोट नहीं मांगूंगा लेकिन वह फिर से चुनाव में आए और दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास भी जताया या लेकिन वह सिर्फ लोगों को छलने का काम कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले

CM DK Shivkumar Statement: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में हुई एक घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिए जाने का मामला सामने आया है।

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है',MLC चुनाव के बीच अंनत सिंह बोले, नितीश कुमार पर कही ये बात

MLC Election : बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए आज मतदान जारी है। शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast