Diwali 2022: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में रखे इन बातों का ध्यान, नहीं तो विष्णुप्रिया हो सकती हैं नाराज

Diwali 2022: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में रखे इन बातों का ध्यान, नहीं तो विष्णुप्रिया हो सकती हैं नाराज

नई दिल्ली:भारत में दिवाली त्यौहार की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। दिवाली के केवल पांच दिन बचे है। इस साल की दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। सभी दिवाली का बेसब्री से इंजतार कर रहे है। खासतौर पर बच्चे। क्योंकि इसदिन बच्चे पटाखे चलाते है। वहीं दिवाली के  दिन दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ताकि घर में सुछ –समृर्धि बनी रहे और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक रहे।

मां लक्ष्मी की पूजा से घर में आती है सुख-शांति

 दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को खुश करने के लिए लोग अनेको प्रयत्न करते है। विधिवत से पूजा की जाती है लेकिन कई बार हम कुछ गलतियां कर देते है जिससे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती है और घर में सुख-शांति नहीं आती है। इसलिए आज हम आपको कुछ चीजें बताएँगे जिसके ना करने से मां लक्ष्मी खुश होंगी और आपके परिवार पर मां का आर्शीवाद बना रहेगा।

इन बातों का रखें ख्याल

  1. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय आपको भूलकर भी तुलसी का पत्ता नहीं रखना चाहिए।
  2. वहीं तुसली को भोग भी शामिल नहीं लगाना चाहिए।
  3. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय मां को सफेद फूल को नहीं चढ़ाना चाहिए।
  4. मां लक्ष्मी माता को कमल के पुष्प अर्पित करना चाहिए।
  5. लक्ष्मी माता की मूर्ति रखने के लिए आपको लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
  6. मां लक्ष्मी की पूजन के साथ भगवान विष्णु की पूजा एक साथ करनी चाहिए।
  7. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करते समय आपको दीया मूर्ति के दाईं तरफ रखना चाहिए।
  8. पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु पूरे संसार में प्रकाश फैलाते हैं। मां लक्ष्मी का स्थान उनकी दाईं तरफ है।

Leave a comment