KARWA CHAUTH 2022: छलनी से क्यों किया जाता है चांद का दीदार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

KARWA CHAUTH 2022: छलनी से क्यों किया जाता है चांद का दीदार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली: आज 13 अक्टूबर है, यानि करवा चौथ का दिन है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करते हुए दिन भर निर्जला व्रत करती है। इस दिन महिलाएं भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करती है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा करते हुए शाम में चांद की पूजा कर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती है।

छलनी से ही चांद का दीदार

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में वीरवती नाम की पतिव्रता स्त्री ने करवा चौथ का व्रत रखा था। भूख की वजह से जब उसकी हालत खराब हुई तो उसके भाइयों ने चांद के उगने से पहले ही एक पेड़ की ओट में छलनी लगाकर उसके पीछे दीया जला दिया। इसके बाद वीरवती ने उस रोशनी को चांद समझकर व्रत खोल दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गई। जब वीरवती को इस बात का पता चला तो उसे बहुत दुख हुआ। उसने लेप लगाकर पति के शव को सुरक्षित रखा और नियमित रूप से भगवान का पूजा पाठ करती रही। उसने अगले साल फिर करवा चौथ का व्रत रखा। जिसके बाद करवा चौथ माता ने प्रसन्न होकर उसके पति को जीवनदान दे दिया। तब से छलनी में से चांद को देखने की परंपरा आज तक चली आ रही है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

13 अक्टूबर,2022 की शाम 08 बजकर 10 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे (इस समय के आसपास देश के लगभग हर एक शहरों में चांद निकल आएगा)  

 

Leave a comment