कर्नाटक में 5 साल के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या, पुलिस एनकाउंटर में ढेर आरोपी

कर्नाटक में 5 साल के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या, पुलिस एनकाउंटर में ढेर आरोपी

Karnataka Crime: कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, रितेश ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर गला घोंटकर हत्या की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि का इंतजार है। स्थानीय लोगों ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।हुबली पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने भागने की कोशिश की और हमला कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जो आरोपी के एक पैर में और दूसरी उसकी पीठ में जाकर लगी। हमले में एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रक्षित क्रांति ने बताया कि वो बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने जानकारी दी कि रक्षित पिछले दो-तीन महीने से शहर के कई स्थानों पर यात्रा कर रहा था। वह कंस्ट्रक्शन साइट और होटल में काम किया करता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस रक्षित के ठिकानों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पटना में एक टीम भेजी है।

Leave a comment