Kanpur: चकेरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 पेटियों से लदा बिहार जा रहे अवैध शराब की ट्रक को पकड़ा

Kanpur: चकेरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 पेटियों से लदा बिहार जा रहे अवैध शराब की ट्रक को पकड़ा

नई दिल्ली. कानपुर की चकेरी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. रिपोर्ट्स के अनुसार 300 पेटियां लदा ट्रक हरियाणा से बिहार जा रहा था. पुलिस की ओर से बिहार चुनाव में तस्करी की शराब खपाए जाने की आशंका जतायी जा रही है. अवैध शराब के साथ पुलिस ने 2 लोगो को भी गिरफ्तार किया है.

सीओ कैंट सत्यजीत गुप्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूत्रों के जरिए से सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध शराब से लदा हुआ हरियाणा से बिहार जा रहा है जो बिहार में होने वाले चुनाव में बेचीं जा सकती है. जिस पर पुलिस ने रामादेवी चौराहे पर चेकिग लगा कर 300 पेटिया शराब से लदे ट्रक को पकड़ लिया.
 
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 2 लोगो को भी गिरफ्तार किया है. पकडे गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अलीगढ़ निवासी रिंकू चौधरी वही दूसरा आरोपी अलीगढ़ निवासी शैलेंद्र चौधरी बताया है. बता दें कि बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसके तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है. बिहार में शराब बैन होने के चलते तस्करी के मामलों पर नकेल करने के लिए यूपी पुलिस एकदम सचेत हो चुकी है. चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बॉर्डर पर छापेमारी तेज कर दी गई है.
 
 
 

Leave a comment