Search KhabarFast

Press ESC to close

बरेली के बाद कानपुर में हिंसा फैलाने की कोशिश, 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बरेली के बाद कानपुर में हिंसा फैलाने की कोशिश, 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Kanpur Conspiracy: उत्तर प्रदेश में बरेली के बाद  शुक्रवार, 26 सितंबर को कानपुर में भी अशांति फैलाने की कोशिश की गई। यहां पर भी दोपहर की नमाज के बाद एक ऑडियो क्लिप सामने आई। इसके बाद लगभग 20 से 25 युवक मौके पर जमा हो गए, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण हिंसा फैलने से बच गई। ये मामला कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

26 के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद सुजातगंज चौकी प्रभारी राज मोहन मिश्रा की लिखित शिकायत के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस में एक की पहचान की जा चुकी है। चौकी प्रभारी के अनुसार, नमाज खत्म होने पर वह अजमेरी मस्जिद में एक पुलिस टीम के साथ ड्यूटी पर थे। जब नमाजियों ने आना शुरू किया तो जुबेर अहमद खान उर्फ जुबेर गाजी ने कथित तौर पर ऑडियो क्लिप चला दिया।

पुलिस थे पहले से सतर्क

इस रिकॉर्डिंग में एक समुदाय विशेष के लोगों को प्रशासन के खिलाफ भड़काया जा रहा था। इसके साथ ही हिंसा और कानून-व्यवस्था खराब करने की अपील की जा रही थी। वायरल ऑडियो के कारण लगभग 20-25 युवक इकट्ठा हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख, पुलिस ने तुरंत भीड़ को शांत कराया और उन्हें शांतिपूर्वक घर वापस भेज दिया। वहीं, पुलिस अब वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की समस्याएं सुनीं, स्कूलों की चुनौतियों पर किया मंथन

Delhi News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज ज़ोन 7,8,9 जिला उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम-ए के प्रधानाचार्यों तथा विद्यालय प्रमुखों के साथ संवाद किया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकताओं एवं चुनौतियों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों के आधारभूत ढांचे, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों के अनुभवों तथा विद्यालयों के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों से उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं को सीधे साझा करने का आग्रह किया।

केरल में नई सरकार का गठन, VD Satheesan ने ली CM पद की शपथ; 20 विधायक बने मंत्री

केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में UDF सरकार का गठन हो गया है और VD Satheesan ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस नई सरकार में कुल 20 विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे राज्य में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

हर महीने ₹3000 सहायता और फ्री बस सफर, बंगाल में शुभेंदु सरकार ने महिलाओं के लिए खोला खजाना

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसलों का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता और फ्री बस यात्रा जैसी बड़ी घोषणाओं ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast