UDF Government Kerala: केरलम की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा चुका है। आज वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की 20 सदस्यीय कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी को पद और गोपनियता की दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें, केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे 04 मई को घोषित हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में UDF ने 102 सीट जीतीं, जबकि LDF को 35 और भाजपा को तीन सीट मिलीं।
Also read: दिल्ली मेट्रो में सफर होगा आसान, आज से चलेंगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें; एयरपोर्ट रूट वालों को मिलेगी राहत
वीडी सतीशन कैबिनेट में शामिल मंत्री
UDF की इस 21 सदस्यीय कैबिनेट में 1 मुख्यमंत्री के साथ 20 मंत्री, कांग्रेस को 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 5 और अन्य सहयोगी दलों को बाकी पद मिले हैं।
कांग्रेस से प्रमुख मंत्री - रमेश चेन्निथला, सुन्नी जोसेफ,. के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विश्वनाथ, टी. सिद्दीक, बिंदु कृष्णा, के.ए. थुलसी, रोजी एम. जॉन, एम. लिजू, ओ.जे. जानेश।
IUML और अन्य पार्टियों के मंत्री - पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर, वी.ई. अब्दुल गफूर, मोन्स जोसेफ (केरल कांग्रेस जोसेफ), शिबू बेबी जॉन (आरएसपी), नूप जेकब (केरल कांग्रेस जैकब) आदि।