
Renukaswamy murder case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में है। इंडस्ट्री के बड़े स्टार दर्शन को पिछले हफ्ते पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये मामला दर्शन के फैन रेणुकास्वामी की हत्या से जुड़ा है। पुलिस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
दरअसल पुलिस का कहना है कि रोणुकास्वामी ने दर्शन की करीबी मित्र, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। इसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वासी के नाम की सुपारी दे दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या हुई। पुलिस ने जो खुलासे किए है उनके मुताबिक दर्शन लगातार हत्यारों के संपर्क में था। पहले रेणुकास्वामी को अगवा किया गया, जिसके बाद उसे एक्टर के पास भी लाया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब तक एक्टर और एक्ट्रेस पवित्रा समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
गौरतलब है कि रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी दंग रह गई है। जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर टॉर्चर किया गया था। पुलिस ने हाल ही में इस मामले में धनराज नाम के एक वयक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तारी के बाद धनराज ने कहा है कि मामले के एक और आरोपी नंदीश ने उसे बेंगलुरु के एक गोडाउन में बुलाया, जहां उन्होंने रेणुकास्वामी को शॉक देने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल किया था।
डॉक्टरों ने बताई ये बात
वहीं इससे पहले सामने आई जानकारी में ये बात सामने आई थी कि रेणुका स्वामी के शरीर पर गर्म लोहे की रॉड से दागे जाने के निशान पाए गए थे। डॉक्टरों ने कहा था कि नाक और जीभ दोनों को काट दिया गया था। इसके अलावा जबड़ा भी तोड़ दिया गया था और शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई थी। साथ ही साथ रेणुका के खोपड़ी पर फ्रैक्चर के निशान मिले थे।
Leave a comment