Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम विजय ने जनता के खोले खजाने, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ाकर किया 25 लाख रुपए; किसानों के हित में भी बड़ा फैसला

सीएम विजय ने जनता के खोले खजाने, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ाकर किया 25 लाख रुपए; किसानों के हित में भी बड़ा फैसला

CM Vijay Increases Heath Insurance: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आम लोगों के लिए पिटारा खोल दिया है। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों, दूध उत्पादकों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री व्यापाक स्वास्थ्य बीमा योजना की इलाज सीमा 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है।

इसके अलावा दूध की कीमत भी बढ़ाई गई है। सरकार के इन फैसलों से लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है। सरकार ने दूध का मूल्य 38 रुपए से बढ़ाकर 41 रुपए प्रति लीटर करने का फैसला किया है। इससे सरकार पर सालाना 360 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।    

मेडिकल क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए 351 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में कुल 6098 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनमें B.Sc की नर्सिंग की 660 सीटें नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों में 1,925 सीटें और 12 पैरामेडिकल कोर्स में 2,778 सीटें और मेडिकल कोर्स में 755 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा राज्य में 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी बनाने का प्रस्ताव है।

किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद  

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पेरम्बूलर में 300 करोड़ रुपए की लागत से 400 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। यहां लोगों को आधुनिक और बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, तमिलनाडु सरकार के इन फैसलों का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने और किसानों की आय बढ़ाने पर है।    

Also read: चंडीगढ़ में आज लगेगा ‘पेट्रोल लंगर’, लोगों को मुफ्त मिलेगा 500 और 1000 रुपये का पेट्रोल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्रिकेट की दुनिया में एक नई टीम की होने जा रही एंट्री, दिसबंर में पहली बार खेलेगी वनडे मुकाबला

Cricket New Team:इटली क्रिकेट टीम दिसंबर 2026 में पहली बार आधिकारिक पुरुष वनडे मुकाबला खेलेगी। यह इटली क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और टीम के 2027 वनडे विश्व कप में पहुंचने के सपने को भी मजबूत देगी।

‘पंजाब चुनाव की वजह से…’, दिल्ली जल बोर्ड मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान, पार्टी ने भी लगाए कई आरोप

Satyendar Jain Statement After Arrest: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि उनकी गिरफ्तारी आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से जुड़ी है।

Jharkhand Protest: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर बवाल...उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने सरकार के फैसले को बताया मनमाना, कोर्ट जाने का किया ऐलान

Jharkhand Exam Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के बाहर राज्य प्रशासन द्वारा परीक्षा परिणाम रद्द करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 44 परीक्षाओं के रद्द होने पर निराशा व्यक्त की और चेतावनी दी कि वे इस आदेश के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast