Search KhabarFast

Press ESC to close

Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Telangana News: तेलंगाना के  संगारेड्डी में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Telangana Road Accident: तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस हादसे की जांच में जुट गई।  

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे संगारेड्डी ज़िले के ज़हीराबाद पुलिस स्टेशन इलाके में सतवार गांव के सतवार एक्स रोड पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि घायलों को आगे के इलाज के लिए बीदर सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "संगारेड्डी ज़िले के ज़हीराबाद पुलिस स्टेशन इलाके में सतवार गांव में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए बीदर अस्पताल भेजा गया।" पुलिस ने कहा कि हादसे की आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के रंगारेड्डी ज़िले के हैदरशाकोट इलाके में एक अज्ञात XUV ने कथित तौर पर तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सेना के एक 47 वर्षीय रिटायर्ड जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JPSC परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा! 12 परीक्षाएं पास करने वाले अभय तिवारी पर गंभीर आरोप

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। CID ने इस मामले में अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है।

Indigo Flight: बाल-बाल बची 224 यात्रियों की जान, आसमान में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन

Indigo Flight Emergency Landing: एक बार फिर बड़ा विमान हादसा टला है। कोलकाता से चेन्नई आ रहे विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी।

विपक्ष को अमित शाह की खुली चुनौती, बोले- ‘आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें, हर सवाल का जवाब दूंगा’

Political News: संसद में मचे घमासान के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष से अपील की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, 'लापता', 'भाग गए' जैसी बातें भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में आजकल ज़्यादा सुनने को मिल रही हैं। जब से सत्र शुरू हुआ है, मैं नियमित रूप से संसद आ रहा हूं। मैं अपने चैंबर में बैठता हूं, लेकिन चूंकि विपक्ष संसद को दोनों सदनों में से किसी में भी काम नहीं करने दिया जा रहा है, तो कोई क्या करे? जहां तक चर्चा की बात है, हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ़ कर दिया है कि सरकार NEET विरोध-प्रदर्शनों पर पूरी चर्चा के लिए तैयार है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast