
Jos Buttler Quits As A Captain: चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ दी है। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड पिछले कुछ समय से व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाई है। कप्तानी के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी बटलर सफल नहीं रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड की टीम को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही थी और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वह आखिरी बार इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर शनिवार को उतरेंगे।
छह मुकाबले लगातार हारे
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम वनडे इंटरनेशनल में लगातार छह मुकाबले गंवा चुकी है। सितंबर 2009 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब इंग्लैंड ने लगातार 6 ओडीआई मुकाबले गंवाए हैं। इंग्लैंड की हार का सिलसिला शुरू हुआ नवंबर 2024 में, जब उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन वनडे में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लिश टीम को भारतीय जमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होना पड़ा। चैम्पियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के अलावा इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी हार झेलनी पड़ी।
हार के बाद क्या बोले बटलर?
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर बटलर ने कहा था, टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना निराशाजनक है। हमारे पास मैच में मौके थे, लेकिन हमने उनका फायदा नहीं उठाया। रूट ने अविश्वसनीय पारी खेली और हमें उनके साथ बने रहने के लिए शीर्ष छह बल्लेबाजों में से एक की जरूरत थी। आखिरी 10ओवर में मैच हमसे थोड़ी दूर चला गया। इब्राहिम को श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार पारी खेली।इंग्लिश कप्तान ने कहाथा, आखिरी 10ओवरों में 113रन बनाकर उन्हें उस पिच पर बहुत अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। दुर्भाग्य से अपने चौथे ओवर में उन्हें (वुड) घुटने में चोट लग गई, दर्द के बावजूद गेंदबाजी करने के उन्हें बधाई। यह मुश्किल था (डेथ ओवरों में वुड चोटिल हो गए थे और रूट 47वां ओवर फेंक रहे थे), लिवी भी मैदान से बाहर थे, लेकिन वापस आने के लिए उन्होंने भी बहादुरी दिखाई।
Leave a comment