
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Phase 1 Voting Update: झारखंड में आज पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 43 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। पहले चरण में मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं, झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। राज्य में 950 बूथ ऐसे भी हैं, जहां मतदान का समय शाम 4 बजे तक के लिए ही होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ ही आएंगे।
झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.4 फीसदी वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच सुबह 9 बजे तक 13.4 फीसदी वोटिंग हुई है।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने की वोटिंग
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने रांची के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।
महुआ माझी ने डाला वोट
हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से रांची से चुनाव लड़ रहीं महुआ माझी ने सुबह-सुबह मतदान करने के बाद कहा,'मैं सभी से मुझे वोट देने की अपील करती हूं. मैं चाहती हूं कि यहां विकास हो. रांची राजधानी जैसी नहीं लगती और मैं इसे राजधानी में बदलना चाहती हूं. मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव है.'
पीएम मोदी ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा,'झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!'
Leave a comment