झारखंड चुनाव के बाद कांग्रेस को झटका, हेमंत सोरेन ने डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

झारखंड चुनाव के बाद कांग्रेस को झटका, हेमंत सोरेन ने डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी मुख्यमंत्री (CM) पद देने से साफ इनकार कर दिया है। सोरेन ने कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बनी रहेगी, और कांग्रेस को कोई नई मांग नहीं करनी चाहिए। यह बयान कांग्रेस द्वारा डिप्टी CMपद की मांग उठाने के बाद आया, जिसे सोरेन ने नकारा किया।

चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस पार्टी में यह चर्चा तेज हो गई थी कि उसे डिप्टी CMका पद मिलना चाहिए। लेकिन सोरेन ने इस मुद्दे को तुरंत दबा दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस और JMMके बीच भविष्य में किस प्रकार का समझौता होगा और राज्य में सरकार का गठन किस रूप में होगा।

लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी JMM

झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM-गठबंधन ने 81सीटों में से 56सीटों पर जीत हासिल की, जिससे BJPनीत एनडीए को करारी शिकस्त मिली। 2019के चुनावों में यह गठबंधन 47सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में आया था, लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन और बेहतर हुआ। JMMने 34सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 16और आरजेडी ने 4सीटें हासिल की।

BJPका प्रभाव घटा

वहीं, BJPको इस चुनाव में महज 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि एनडीए को कुल 24 सीटें मिलीं। BJPने घुसपैठियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन जनता ने इसे नकारते हुए सत्ताधारी गठबंधन को भारी समर्थन दिया। इन परिणामों से साफ है कि राज्य में BJPका प्रभाव घटा है, और सत्ताधारी गठबंधन की स्थिति मजबूत हुई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस और JMMके बीच किस प्रकार का राजनीतिक समन्वय होता है।

Leave a comment