Search KhabarFast

Press ESC to close

सड़क पर दिखा प्रियंका गांधी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप; राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

सड़क पर दिखा प्रियंका गांधी का हाईवोल्टेज ड्रामा,  पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप; राहुल गांधी समेत कई नेता  हिरासत में

Congress Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बुधवार को और तेज हो गया। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया। इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रियंका गांधी सड़क पर ही लेट गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला सांसदों और दूसरे नेताओं के साथ गलत व्यवहार किया है। प्रियंका ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगह-जगह खरोंचा और जमीन पर गिराया। उन्होंने कहा कि वह यहां से नहीं हटेंगी।

समर्थन में बैठे कई नेता

प्रियंका गांधी को सड़क पर लेटा देखकर कई अन्य नेता भी उनके समर्थन में वहीं बैठ गए और विरोध करने लगे। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी को उठाकर बस तक ले गए। इस दौरान प्रियंका के हाथ में संविधान भी नजर आया। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाया गया। वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर बस तक ले गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।

पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल 

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद केवल चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ भी पुलिस की ओर से ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि वे चुनाव आयोग से मतदाता सूची में संशोधन और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब चाहते हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि उसे निर्धारित समय से पहले मुलाकात का अनुरोध नहीं मिला था। आयोग ने विपक्ष के आरोपों को लेकर अपना पक्ष भी सामने रखा है। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक का यह विरोध चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जारी है।

Also read: Delhi News: सीमापुरी में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सीमापुरी में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान ढह गया, जिससे कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे न्यू सीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी के पास हुई।

Kal Ka Mausam: 8 अक्टूबर को 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मानसून का असर अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast