Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 12 November: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी...15 राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी, यहां जानें आपके शहर का ताजा हाल

Aaj Ka Mausam 12 November: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी...15 राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी, यहां जानें आपके शहर का ताजा हाल

12 November Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के साथ आंधी-तूफान और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नवंबर के दूसरे हफ्ते को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार को देश के अलग-अलग इलाकों के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए मौसम चेतावनी थोड़ी-सी अलग है। तो चलिए IMD से जानते है आज 12 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने आज 12 नवंबर के लसिए देश के लगभग 15 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड हिमाचल   प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश संभव है। साथ ही, बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों और समुद्री क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

Also read: Amul Milk Price Hike: महंगाई के मोर्च पर लगा झटका, अमूल दूध हुआ महंगा; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

दिल्ली-NCR में बारिश होगी या नहीं?

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो दिल्ली औऱ आसपास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। बावजूद इसके कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है। इश दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।   

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश औऱ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर बारिश संभव है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। ऐसे में IMD ने पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amul Milk Price Hike: महंगाई के मोर्च पर लगा झटका, अमूल दूध हुआ महंगा; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike:आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, 12 नवंबर से अमूल के प्रमुख फ्रेश पाउच दूध की कीमतें बढ़ जाएंगी। अलग-अलग वैरायटी के दूध पर 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

Milk Price Hike: अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज शाम से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike:दूध की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। अमूल के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। पराग दूध की नई कीमतें गुरुवार शाम से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने अपने एफसीएम गोल्ड और टोंड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद उपभोक्ताओं को अब हर लीटर दूध के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast