Jharkhand Election: 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जानें उनकी कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री

Jharkhand Election: 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जानें उनकी कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री

Jharkhannd Government Oath Ceremony: झारखंड में 28नवंबर को नई सरकार का गठन होगा। हेमंत सोरेन 28नवंबर को झारखंड के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी है।

इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता भेज दिया। बता दें कि 28नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

तय हुआ मंत्री बनाने का फॉर्मूला   

झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा और वामपंथी दल अगर आग्रह करेंगे तो उन्हें भी एक मंत्री पद दिया जा सकता है।  माले के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी ओर से ऐसा कोई आग्रह अभी तक नहीं किया गया है।

झारखंड चुनाव के नतीजे              

झारखंड चुनाव के नतीजों की बात करें तो। राज्य में एक बार फिर से जेएमम को बहुमत प्राप्त हुआ है। बता दें कि झारखंड में इंडिया गठबंधन को 56सीटें मिली है। जिसमें जेएमएम को 34 , कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4और माले को 2सीटें मिली है। वहीं, एनडीए की बात करें तो, भाजपा को 21, जदयू को एक और एलजेपी को भी एक सीटे मिली है। इसके अलावा एजेएसयू - जेएलकेएम को एक-एक सीट मिली है।   

भाजपा को कहां लगा झटका  

जिस संथाल परगाना क्षेत्र पर भाजपा अपना दावा ठोक रही थी। उस क्षेत्र में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली। बता दें कि संथाल परगना में 18 विधानसभा सीटें आती है। इस क्षेत्र से एक सीट को छोड़कर सभी पर जेएमएम और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। बता दें कि राजमहल, बोरिया, महेशपुर,शिकारीपाड़ास, दुमका, जामा, नाला सहित अन्य सीटों पर जेएमएम के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा को केवल जरमुंडी सीट पर जीत मिली।   

Leave a comment