Search KhabarFast

Press ESC to close

Jammu Kashmir News: डोडा के भलेसा के सेरू इलाके में फटा बादल, भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट

Jammu Kashmir News: डोडा के भलेसा के सेरू इलाके में फटा बादल, भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के सेरू इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बीच बादल फट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी है। बता दें कि भलेसा के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान सेरू इलाके में बादल फटने की घटना हुई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अन्य जोखिम वाले स्थानों के पास जाने से बचें तथा मौसम संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नुकसान का आकलन जारी

प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बादल फटने से संपत्ति, सड़कों या अन्य बुनियादी ढांचे को हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast