Search KhabarFast

Press ESC to close

Jammu Kashmir: आतंकियों के निशाने पर आया पूर्व सैनिक मंजूर की मौत, पत्नी और बेटी को भी लगी गोलियां

Jammu Kashmir: आतंकियों के निशाने पर आया पूर्व सैनिक मंजूर की मौत, पत्नी और बेटी को भी लगी गोलियां

Kulgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक पूर्व सैनिक मंजूर अहमद को निशाना बनाया है। यह घटना सोमवार को कुलगाम जिले में घटी। इस हमले में जहां मंजूर अहमद की मौत हो गई तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गई हैं। हालांकि, घटना के तुरंत बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरु कर दी है। सुरक्षाकर्मियों के द्वारा बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि आतंकियों ने मंजूर अहमद को उनके घर के पास ही गोली मारी। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया की मंजूर के पेट में कई गोलियां लगी थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।   

पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती

मंजूर को जब आतंकियों के द्वारा निशाना बनाया गया, उस समय उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी मौजूद थी। आतंकियों की गोलियों की शिकार मंजूर के परिवार भी हुए। हालांकि, इस घटना के तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मंजूर को नहीं बचाया जा सका लेकिन उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। एक पूर्व फैजी की टारगेट किलिंग ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद सुरक्षाव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि जब सैनिक ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी के सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast