Search KhabarFast

Press ESC to close

फैशन शो पर जम्मू कश्मीर में बवाल, सीएम उमर अब्दुला को सदन में देनी पड़ी सफाई

फैशन शो  पर जम्मू कश्मीर में बवाल, सीएम उमर अब्दुला को सदन में देनी पड़ी सफाई

Jammu Kashmir News: जम्मू–कश्मीर के गुलमर्ग में फैशन शो पर जमकर बवाल मचा हुआ है। मामला इतना आगे बढ़ गया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुला को इस पर सदन में सफाई देने पड़ी। उन्होंने कहा कि, "वहां एक निजी पार्टी का आयोजन किया गया था, एक फैशन शो का आयोजन किया गया था। मैंने जो देखा, उसके अनुसार इसे साल के किसी भी समय आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने कहा कि यह एक निजी पार्टी थी और इसमें कोई सरकारी भागीदारी नहीं थी, हमसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। निर्देश दिए गए हैं कि अगर कानून के खिलाफ कुछ भी हुआ है तो कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर जरूरी हो तो इसे पुलिस को सौंप दिया जाना चाहिए, पुलिस इसकी जांच करेगी।

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सीएम के बयान पर किया पलटवार

वहीं, PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने गुलमर्ग फैशन शो को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुला पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय उमर अब्दुल्ला के पास है और गुलमर्ग के विधायक भी नेशनल कॉन्फ्रेंस से हैं। उन्हें पता था कि यह कार्यक्रम चल रहा है और आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे नहीं रोका। अब उमर अब्दुल्ला कह रहे हैं कि वे FIR दर्ज कराएंगे। क्या वह रमज़ान के महीने में इसका प्रचार करना चाहते हैं? उन्हें ज़्यादा समझदार और संवेदनशील होने की ज़रूरत है।

फैंशन शो पर क्यों बचा बवाल

जम्मू-कश्मीर एक मुस्लिम बहुल प्रदेश है। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। यह महीना बेहद पाक माना जाता है। इस महीने से मुसलमानों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। इस बीच एक फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें पुरूष और महिलाएं आधे अधूरे कपड़े पहनकर रैंप वॉक करते हैं, मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। इसलिए इस फैशन शो पर बवाल हो रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast