Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के करण ट्रेन के कई रूटों में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें नए अपडेट

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के करण ट्रेन के कई रूटों में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें नए अपडेट

Jammu and Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन स्थानीय लोगों के साथ वहां जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन को सुचारू रखने के लिए उत्तर रेलवे ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत कुछ ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया या फिर सीमित कर दिया गया है। वहीं, कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ा है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, इसलिए स्थिति के अनुसार यह कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन की नई स्थिती जरूर चेक कर लें।

इस रूट में हुआ बदलाव

रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाई की गई जानकारी में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 12446, जिसे माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए चलाई जाती है। दिनांक 9 सितंबर 2025 को जम्मू से शुरू होगी। यानी यह ट्रेन कटरा से न चलकर जम्मू से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। कटरा में हालत ठीक न होने के कारण ये फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12035 टनकपुर से दिल्ली 7 को रद्द कर दी गई है। ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली से टनकपुर को 8 सितंबर को रद्द कर दिया गया है। रामनगर से मणवाला खंड पर भूस्खलन के चलते ट्रेन संख्या 22477/22478 का संचालन 8 और 9 सितंबर को रद्द रहेगा। वहीं, रेलवे ने ट्रेन संख्या 14682, जालंधर सिटी से दिल्ली 7 सितंबर को अंबाला में ही समाप्त होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14679 दिल्ली से अमृतसर उसी दिन अंबाला से अपनी यात्रा शुरू करेगी। ज्यादा बारिश और अन्य सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का संचालन आगे प्रभावित हो सकता है।  रेलवे प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र' सफल...72 घंटे में 25 वाहन चोर गिरफ्तार, 116 चोरी के वाहन बरामद

दिल्ली के पश्चिमी जिले की पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन चक्र' के तहत 72 घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

गैंगस्टर नवीन बाली-नीरज बवाना के नाम पर मांगी थी रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को दबोचा; एक फ़ोन और सिम कार्ड बरामद

Delhi News: 26.07.2026 को हरि नगर पुलिस स्टेशन में हरि नगर के रहने वाले श्री बृजेंद्र से एक शिकायत मिली, जो ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग 9:27 बजे उन्हें एक व्यक्ति का धमकी भरा WhatsApp कॉल आया, जिसने खुद को नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताया।

'यूपीए सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पेपर लीक...', विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोली भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज

Bansuri Swaraj Statement: लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर लोकसभा में हुई तीखी बहस के दौरान भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चुनिंदा आक्रोश का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी न तो नई है और न ही किसी एक सरकार तक सीमित है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast