Search KhabarFast

Press ESC to close

Itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन! OnePlus 15 जैसा है लुक; दमदार फीचर्स से है लैस

Itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन! OnePlus 15 जैसा है लुक; दमदार फीचर्स से है लैस

Itel Zeno 100 Feature: Itel ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का ये फोन जेनो 100 है, जो की भारत में मात्र 6866 रुपए में उपलब्ध है। फोन का लुक मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और नो-नेटवर्क जैसे फीचर्स से लैस है। खास बात ये है कि बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Itel जेनो 100 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 3GB RAM,64 और 4GB RAM, 64 GB। इसकी शुरुआती कीमत 6,866 रुपए है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 7,285 रुपए है।

फीचर्स सै लैस है फोन

फोन की रैम को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की सेल-ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित होने जा रही है। ये फोन टाइटैनियम गोल्ड, प्योर ब्लैक और सिल्क ग्रीन कलर में फिलहाल उपलब्ध है। आईटेल का ये फोन 6.6 इंच के एचडी और आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। फोन का डिस्प्ले 90एचजेड रिफ्रेश को सपोर्ट करता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला भी डिस्प्ले लगा हुआ है। यूजर्स को डायनैमिक आईलैंड और डीटीएस टेक्नोलॉजी वाला साउंड सिस्टम मिलेगा।

फोन की टाइट सिक्योरिटी

जेनो 100 में यूनीसोक टी7 प्रोसेसर लगा है। फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही यूएसबी टाइप सी 10w चार्जिंग सिस्टम है। इस फोन में 8 एमपी कैमरा और 5 एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। आईटेल का ये फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम के तहत काम करता है। फोन में 4 जी सिम कार्ड, वाईफाई, ब्लूतुथ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत NCAP में नई रेनो डस्टर और किआ सेल्टोस को 5-स्टार रेटिंग, जानें सुरक्षा में क्या अंतर?

रीनॉल्ट डस्टर को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसी तरह किआ सेल्टोस भी पहले ही 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है।

Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

तेज धूप और भीषण गर्मी आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ओवरहीटिंग की वजह से फोन की बैटरी, परफॉर्मेंस और हार्डवेयर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मोबाइल का खास ध्यान रखें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast