‘वो एक पब्लिसिटी स्टंट था’, कपिल से झगड़े के सालों बाद सुनील ग्रोवर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘वो एक पब्लिसिटी स्टंट था’, कपिल से झगड़े के सालों बाद सुनील ग्रोवर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kapil Sharma-Sunil Grover Fight: जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर ओटीटी पर वापसी पर रहे हैं। दरअसल, जी5 पर उनकी वेब सीरीज ‘सनफ्लावर 2’आने वाली है। इस सीरीज में उनके साथ अभिनेत्री अदा शर्मा नजर आएंगी। वहीं अपनी इस सीरीज को लेकर सुनील ग्रोवर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस वेब सीरीज के अलावा सुनील ग्रोवर नेटफ्लिक्स पर ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ में भी नजर आएंगे। 6 साल बाद कपिल और सुनील की जोड़ी दर्शकों को एक साथ दिखाई देगी। दरअसल, 6 साल पहले कपिल और सुनील के बीच हुए झगड़े की वजह से दोनों एक साथ काम करने से बच रहे थे। वहीं उस झगड़े को लेकर सुनील ग्रोवर ने बड़ा खुलासा किया है।

वो एक पब्लिसिटी स्टंट था

दरअसल, हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,”जी हां, हमारा शो आ रहा है और कपिल के साथ मैं फिर से काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि लोगों को ये शो पसंद आएगा। यहां पर बात ये नहीं है कि किसने किसे माफ कर दिया। सच कहूं तो 6साल पहले हमने जो किया था वो एक पब्लिसिटी स्टंट था, ताकि हम ये शो लॉन्च कर सके।”

दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

दरअसल, साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच बड़ा झगड़ा हो गया था। ये झगड़ा मेलबर्न की फ्लाइट में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झगड़े में दोनों में हाथापाई भी हो गई थी। लेकिन उस झगड़े के कुछ ही दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुनील ग्रोवर को टैग करते हुए कपिल ने उनसे माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि पाजी सुनील, मुझे माफ कीजिए अगर अनजाने में मैंने आपको परेशान किया हो। आप ये बात अच्छे से जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं।

Leave a comment