Search KhabarFast

Press ESC to close

“किसी की आस्था को खत्म करे, यह स्वीकार्य नहीं”, संभल पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

“किसी की आस्था को खत्म करे, यह स्वीकार्य नहीं”, संभल पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi On Sambhal: संभल और औरंगजेब विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलकर बोला है। उन्होंने मैं योगी हूं और हर संप्रदाय और धर्म का सम्मान करता हूं। लेकिन कोई जबरन किसी जगह पर कब्जा करे और किसी की आस्था को खत्म करे, यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि संभल में 68 तीर्थस्थल थे और हम अब तक केवल 18 ही खोज पाए हैं। अभी हाल ही में संभल में 56 साल बाद एक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। साथ ही औरंगजेब की तारीफ करने वालों पर सीएम योगी जमकर बरसे हैं। बता दें, होली को लेकर संभल में सुरक्षा चाकचौबंद की गई है।

औरंगजेब विवाद पर क्या बोले सीएम योगी?

औरंगजेब पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही औरंगजेब को अपना आदर्श मान सकता है, कोई बुद्धिजीवी ऐसा नहीं कर सकता। जो क्रूर व्यक्ति को अपना आदर्श मान रहा है, अगर वो अपने विवेक से इस बात को बोल रहा तो उसके पुत्र का नाम औरंगजेब रखना चाहिए और जो शाहजहां के साथ व्यव्हार हुआ उसके लिए उसे तैयार रहना चाहिए। शाहजहां ने जीवनी में इस बात का उल्लेख किया कि इस जैसा कमबख्त पुत्र किसी को पैदा न हो।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

महाकुंभ में साफ सफाई को लेकर अखिलेश यादव के द्वारा उठाए गए सवालों पर सीएम योगी ने कहा, "जो लोग हमारे स्वच्छ महाकुंभ की आलोचना कर रहे हैं, 2013 में जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रयागराज आए थे और संगम गए थे, तब वास्तविकता क्या थी? उन्होंने गंदगी, अव्यवस्था और कीचड़ देखा और डुबकी लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।उन्होंने दूर से ही आंखों में आंसू लिए श्रद्धांजलि दी और चले गए। ऐसे दृश्य पहले भी कई बार देखे गए हैं। जो लोग अब नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं, उन्होंने अपने समय में गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बनाया था।" 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast