
Chandrayaan 3: इसरो के चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रमा मिशन की सफलता से भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा विश्व भारत को लोहा मान रहा है। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान -3 मिशन की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी।
पुतिन ने दिया बधाई संदेश
रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई संदेश देत हुए कहा कि "भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास है। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नेतृत्व और कर्मचारियों को नई उपलब्धियों के लिए मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग के तुरंत बाद, पीएम मोदी ने कहा कि यह "एक नए युग की शुरुआत" है। पीएम मोदी ने कहा, "हर भारतीय आज जश्न मना रहा है। हर घर जश्न मना रहा है। मैं भी इस गौरवपूर्ण क्षण में अपने देश के लोगों से जुड़ा हूं। यह एक नए युग की शुरुआत है।" उन्होंने मिशन को सफल बनाने वाले इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को भी बधाई दी।
वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का किया जिक्र
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जनवरी में भारत द्वारा वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा, "इस साल जनवरी में आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में 125देशों ने भाग लिया और अपनी चिंताओं और प्राथमिकताओं को साझा किया।" प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स की अध्यक्षता में ग्लोबल साउथ के देशों को विशेष महत्व देने के लिए दक्षिण अफ्रीका की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में ग्लोबल साउथ के देशों को ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है। हम इसका दिल से स्वागत करते हैं।"
Leave a comment