Team India Selector: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। अब सवाल उठने लगा है कि क्या अजीत अगरकर की बतौर चयनकर्ता दूसरी पारी शुरू हो पाएगी या नहीं या उनकी जगह कोई नया चयनकर्ता मिलने वाला है।
बहरहाल बीसीसीआई अगरकर के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मंथन करेगा। अगले 48 घंटे में ये साफ हो जाएगा कि अजीत अगरकर अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अजित अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाना चाहती है लेकिन, अगरकर क्या चाहते हैं, ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
क्यों अगरकर हैं जरूरी
दरअसल आने वाले दिनों में टीम इंडिया को आईसीसी के कई टूर्नामेंट खेलने हैं। सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे विश्व कप 2027 होने वाला है। जो 2027 में खेला जाना है। उससे पहले अगर नया चीफ सेलेक्टर चुना जाता है, तो टीम इंडिया के साथ फिर से उनको तालमेल बिठाना होगा। जिसके लिए उन्हें वक्त चाहिए। वहीं, अगरकर पहले से सारी चीजों से अवगत हैं। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया के साथ तालेमल बिठाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। कुल मिलाकर नया चीफ सेलेक्टर चुने जाने के बाद कई पहलुओं से टीम इंडिया की तैयारियों को प्रभावित करेगा।
बीसीसीआई और अगरकर में क्यों ठनी
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा की वजह से बीसीसीआई और अजीत अगरकर के बीच मतभेद है। हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा को अपनी योजना में फीट नहीं पा रहे हैं। ये दोनों चाहते हैं कि रोहित की जगह कोई नया ओपनर आए, जिसके पास वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी करने के लिए प्रयाप्त समय हो। दूसरी तरफ बीसीसीआई सचिव खुलकर कह चुके हैं कि रोहित अच्छा खेल रहे हैं और उन्हें लेकर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है, जब तक वह अच्छा खेल रहे हैं वह खेलेंगे।
Also read: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का प्रसारण करेगा ये खास नेटवर्क, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव पर अब नहीं देख सकेंगे मैच