Bank Rules:क्या बैंकों में सितंबर से सप्ताह में सिर्फ 5 दिन कामकाज होंगे। अभी बैंक हर पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुलते हैं। वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। सितंबर से बैंक शनिवार को बंद रहेंगे औप बैंक ब्रांच के खुलने-बंद होने का समय भी बदलने वाला है?
ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही 5 दिन वर्किंग की मांग का मुद्दा एक बार फिर उठने लगी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सितंबर का ऐलान किया है। ऐसे में ये देखना होगा कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।
सप्ताह में दो दिन छुट्टी की मांग
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने ऐलान किया है कि पांच दिन बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 28,29 और 30 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इसके अलावा मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में सितंबर और अक्टूबर में बैकिंग सर्विंस पर असर होगा। साथ ही देखना होगा कि सरकार कब बैंक कर्मचारियों की मांग मानती है।
क्या बदले बैंक का टाइम
पांच दिन बैंकिग लागू होने पर सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। यानी मौजूदा व्यवस्था में जो बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार का कार्य करते है, वह भी बंद रहेंगे। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं होगा कि कर्मचारियों के कुल काम के घंटे सीधे कम हो जाएंगे। मार्च 2024 के समझौते के अनुसार शनिवार की छुट्टी की भरपाई के लिए सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का होगा।
Also read: डोनाल्ड ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा, सार्जियों गोर के बयान पर क्या है भारत ने क्या कहा