Irrfan Khan Filmy career : 'चंद्रकांता' हो या 'चाणक्य', स्पाइडर मैन से लेकर जुरासिक वर्ल्ड तक बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड और टीवी सुपरस्टार भी रहे हैं इरफान खान

Irrfan Khan Filmy career : 'चंद्रकांता' हो या 'चाणक्य', स्पाइडर मैन से लेकर जुरासिक वर्ल्ड तक  बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड और टीवी सुपरस्टार भी रहे हैं इरफान खान

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर नेताओ में शुमार एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया को अलविदा कह गए है. अपनी दमदार ऐक्टिंग और आवाज के दम पर लोगों को एंटरटेन करने वाले हिंदी सिनेमा के हीरा थे इरफान खान. पिछले दो महीनों से उनकी तबियत खराब थी, जिसके बाद उन्हें कोलोन इंफेक्शन के कारण कल यानि मंगलवार को  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन वहां इरफान अपनी जिंदगी की रेस में हार गए.

आपकों बता दें कि, एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नही रहे है. इरफान सिनेमा की दुनिया का वह हीरा थे, जिसकी चमक दिन-रात बढ़ती ही गई, और हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने को मचल उठा. सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी इरफान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. शायद ही लोग जानते हों लेकिन सिनेमा का स्टार बनने से पहले इरफान टीवी की दुनिया के सुपरस्टार बने. इरफान खान एक जयपुर के मुस्लिम पठानी परिवार में जन्मे इरफान बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे.

इरफान का पूरा और असली नाम साहबजादे इरफान अली खान था, जिसे उन्होनें बाद में बदलकर इरफान खान कर लिया. इरफान खान कभी भी ऐक्टिंग में नहीं आना चाहते थे. उनकी ख्वाहिश तो क्रिकेटर बनने की थी, लेकिन नैशनल स्क्रूल ऑफ ड्रामा से स्कॉलरशिप मिली तो ऐक्टिंग का कीड़ा जाग गया. ऐक्टिंग का चस्का लेकर इरफान खान मुंबई आ गए और यहां उन्होंने एसी रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया. वहीं रिपोर्टस के मुताबिक, जिस शख्स के घर वह सबसे पहले एसी ठीक करने गए थे, वह सुsपरस्टार राजेश खन्ना का घर था.

इरफान खान का शुरुआती करियर  

वहीं इरफान खान की एंट्री ऐक्टिंग में हुई और पहला कदम टीवी की दुनिया में रखा. पहला टीवी शो 'श्रीकांत' था और इसके बाद उन्होंने 'भारत एक खोज', 'कहकशां' 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चाणक्य', 'अंगूरी', 'स्पर्श' और 'चंद्रकांता' जैसे सीरियलों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई.

इरफान खान का बॉलीवुड की दुनिया में स्ट्रगल
 
इरफान खान ने सलाम बॉम्बे से साल 1988 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली. साल 2001 में आई डायरेक्टर आसिफ कपाड़िया की फिल्म द वॉरियर ने इरफान को बॉलीवुड में नई पहचान दी. इसके बाद इरफान खान कमला की मौत, दृष्टि, एक डॉक्टर की मौत, वादे इरादे, घात और कसूर जैसी कई फिल्मों में नजर तो आए लेकिन ये फिल्मों ने उनके करियर को कुछ खास पहचान नहीं दिला पाई. लेकिन 2005 में उन्हें फिल्म रोग में पहली बार लीड मिला उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 
 
इरफान खान का बॉलीवुड सफर
 
इरफान ने 'ये साली जिंदगी', किस्सा, रोग, डी-डे, जज्बा, लाइफ इन अ मेट्रो,साहेब बीवी और गैंगस्टर, मकबूल, पीकू, बिल्लू, कारवां, मदारी,स्लमडॉग मिलियनेयर, पान सिंह तोमर,तलवार, ब्लैकमेल,द लंचबॉक्स, हिंदी मीडियम जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी.
 
इरफान खान की हॉलीवुड फिल्में
 
इसके अलावा इरफान खान स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड, द नेमसेक, लाइफ ऑफ पाई,ए माइटी हार्ट और इन्फर्नो जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. खुद हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स ने एक बार इरफान की तारीफ करते हुए बोला था कि वो ऐसे ऐक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं जिसकी आंखें जादुई हैं. उन्हें किसी तरह का कोई डायलॉग बोलने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी आंखे ही सब कुछ बोल देती हैं. 
 
 
 

Leave a comment