Chinmoy Das Mother passes away: बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी मां संध्या रानी धर का आज 10 सितंबर गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चिन्मय दास ने 09 सितंबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल की मांग करते हुए आवेदन किया था, लेकिन इस आवेदन को खारिज कर दिया है। जिसके बाद आज उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के निधन की खबर के बाद दास ने एक बार फिर पैरोल के लिए आवेदन किया। जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच घंटे की पैरोल दी गई है।
Also read: BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना
बताया जा रहा है कि संध्या रानी धर बीते कुछ समय से बीमार चल रही है। जिसके चलते पहले उन्हें इलाज के लिए चटगांव के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्होंने बीते मंगलवार को श्री श्री पुंडरीक धाम आश्रम जाने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें वहां ले जाया गया, जिसके बाद आज सुबह करीब 9:34 बजे उसी आश्रम में उनका निधन हो गया। बता दें, चिन्मय कृष्ण दास भी काफी लंबे समय से उसी आश्रम से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, चिन्मय की मां अपने बेटे की हालत को लेकर काफी परेशान थी।
आखिरी बार मां से नहीं मिल पाए चिन्मय दास
चिन्मय दास इस समय जेल में सजा काट रहे हैं, लेकिन जब उन्हें अपनी मां की तबीयत के बारे में पता चला तो उन्होंने पैरोल के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। जिसके बाद उन्हें अपनी मां के निधन की खबर मिली। इस तरह चिन्मय दास अपनी मां से आखिरी बार मिल न सकें। उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।