Search KhabarFast

Press ESC to close

IRCTC घोटाले में आरोप हुए तय, तेजस्वी के सीएम पद की दावेदारी पर उठे सवाल

IRCTC घोटाले में आरोप हुए तय, तेजस्वी के सीएम पद की दावेदारी पर उठे सवाल

Bihar Assembly Elections:  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालू प्रसाद यादव के परिवार की बढ़ गई है। ऐसे में सवाल ये किया जा रहा है कि राज्य में सीएम पद के दावेदार आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस चुनाव में अपनी जगह बना सकेंगे। बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, और कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।

लालू के परिवार पर लगे ये आरोप

दरअसल, ये मामला 2004-9 के दौरान जिस समय लालू यादव रेल मंत्री के पद पर थे, उस वक्त IRCTC के दो होटलों के रखरखाव के ठेके देने में कथित अनियमितताओं से कनेक्टेड है। CBI चार्जशीट की माने तो सुजाता होटल्स को फर्जी टेंडर की प्रक्रिया से फायदा दिया गया था। इसके साथ ही बदले में लालू यादव के परिवार को पटना में प्राइम लैंड दिया गया था। तेजस्वी पर भी मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात जैसे आरोप लगाए गए हैं। यह घोटाला लालू के परिवार के लिए कोई नई बात नहीं है। फॉडर स्कैम से लेकर लैंड फॉर जॉब्स तक, यादव परिवार पर कई केस दर्ज किए जा चुके हैं।

क्या तेजस्वी को मिलेगा सीएम का पद?

कोर्ट में इन आरोपों के तय होने के बाद अब ये कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ये मामला उनकी सीएम सीट को लेकर सवाल खड़ा कर सकता है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि ये निर्भर करता है कि जनता का मूड किस ओर जाता है और वह तेजस्वी को सीएम का पद देना चाहते हैं या नहीं। जनता अगर तेजस्वी को विक्टिम मान लेती है तो आरजेडी को जीत हासिल हो सकती है, लेकिन इतना भी आसान नहीं है।

महागठबंधन के बीच मतभेद

फिलहाल, महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर मतभेद जारी है। वहीं तेजस्वी राज्य में सीएम का चेहरा बने हुए हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अभी तक खुलकर स्वीकार नहीं किया है। राहुल गांधी तो वोटर अधिकार यात्रा के दौरान इस सवाल का जवाब देने से बच रहे हैं। साथ ही शेयरिंग सीट को लेकर भी नेताओं के विवाद जारी हैं। वहीं इन सभी चर्चाओं के बीच ये आशंका सही है कि कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल कुछ और पार्टियां तेजस्वी से दूर होने के बारे में सोच रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast