Search KhabarFast

Press ESC to close

अमृता राव ने किया पॉडकास्ट में चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ब्लैक मैजिक का हुई थीं शिकार

अमृता राव ने किया पॉडकास्ट में चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ब्लैक मैजिक का हुई थीं शिकार

Black Magic In Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इस समय स्क्रीन से तो दूर है, लेकिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिल्म मैं हूं ना और विवाह में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग अपने फैंस का दिल जीता था। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके ऊपर काला जादू किया गया था। पहले वो इन सभी चीजों पर यकीन नहीं करती थीं, लेकिन जब उनके साथ ऐसा हुआ तो वह काफी परेशान हो गई थीं।

अमृता ने कही चौकाने वाली बात

अमृता रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी। पॉडकास्ट में उनसे में ब्लैक मैजिक पर सवाल पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा क्यों वो ऐसे सवाल पूछते हैं? तब रणवीर ने बताया कि सिंपल और साफ दिल के लोग डार्क साइड से जल्दी प्रभावित होते हैं। अमृता ने कहा कि एक वक्त था जब वो अपने गुरु से मिली थीं। उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया और फिर 1 से 2 दिन बाद मेरी मां से बात कर बताया कि किसी ने तुम्हारी बेटी पर वशीकरण किया है। ये सुनकर मैं चौंक गई थी, मैं वशीकरण जैसी बात पर अपनी जिंदगी में कभी भरोसा नहीं करती थी, लेकिन गुरु के बात पर मुझे भरोसा था।

अभिनेत्री के साथ हुई निगेटिव चीजें

उन्होंने आगे बताया कि मुझे पता है कि गुरु सही हैं। उन्हें कुछ खोने का डर नहीं है और कुछ पाने की इच्छा। मुझे उन्होंने सच बात कही और उनकी बात सुनकर मुझे लगा शायद मुझ पर काला जादू किया गया था। अभी तक मैंने दूसरी हीरोइनों से ही सुना था कि इंडस्ट्री में काला जादू होता है। अमृता ने बताया कि उन्हें काला जादू फील नहीं हुआ था, लेकिन शायद कुछ निगेटिव चीजें आपके साथ होती हैं।

अमृता के हाथ से चली गई 3 फिल्में

उन्होने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा समय आया था जब मैंने एक साथ 3 बड़ी फिल्में साइन की थी और सभी फिल्में बड़े बैनर की थीं। उस साल सबसे फनी बात ये हुई कि वह तीनों ही फिल्मों नहीं बनीं। मैंने साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया। मेरे लिए ये सब थोड़ा अजीब था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast