Search KhabarFast

Press ESC to close

जन सुराज पार्टी ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 65 प्रत्याशियों को किया शामिल

जन सुराज पार्टी ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 65 प्रत्याशियों को किया शामिल

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सोमवार, 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से 19 सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जन सुराज ने सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए, अति पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया है। इस लिस्ट में 46 अति पिछड़ा उम्मीदवारों में से 14 उम्मीदवार अति पिछड़ा समुदाय से हैं। इन 14 में से 10 हिंदू और 4 मुस्लिम अति पिछड़ा समुदाय के उम्मीदवार हैं।

राघोपुर सीट पर कौन होंगे उम्मीदवार?

वहीं, पार्टी की ओर से दावा किया गया कि सीएम नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत से अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार कमलेश पासवान को मैदान में उतारा है और कमलेश पासवान हरनौत से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी, लिस्ट जारी होने के बाद भी सबसे चर्चित सीट राघोपुर पर प्रशांत किशोर ने आज भी कोई घोषणा नहीं की है। राघोपुर सीट के लिए जन सुराज के उम्मीदवार को लेकर जनता में उत्सुकता बनी हुई है। \\

भागलपुर से उन्हें मिला टिकट

प्रशांत किशोर ने राज्य के सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सबसे विध्वंसकारी भागलपुर के दंगे को कहा। उन्होंने कहा कि अभय कांत झा दंगा पीड़ितों का केस लगभग बिना पैसों के लड़े थे। उन्होंने 850 परिवारों को बचाया और उनका पुनर्वास भी कराया। साथ ही उन्हें मुआवजा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वे लोग उस समय मेरठ भाग रहे थे, लेकिन उनके भागलपुर में रहने का इंतजाम किया गया। साथ ही ये भी कहा कि बड़े-बड़े दल और नेता गए, लेकिन वे राजनीति में कदम नहीं रखे। आज जसुपा में आए हैं, तो बिहार में बदलाव के लिए ही आए है। इसलिए उन्होंने भागलपुर सीट से अभय कांत झा को टिकट दी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भवन गिरने की घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा

केरलम से जल्द टकराने वाला है मानसून, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब से होगी बारिश

Monsson To Reach Kerla:देशभर में तपती गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए और अब केरल तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के हिस्से से टकराने की संभावना है।

Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जून को देश के 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कई राज्यों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast