Search KhabarFast

Press ESC to close

ताजमहल के दक्षिणी गेट पर आगजनी से मचा हड़कंप, दूर से ही दिखा धुएं का गुबार

ताजमहल के दक्षिणी गेट पर आगजनी से मचा हड़कंप, दूर से ही दिखा धुएं का गुबार

Taj Mahal Fire Accident: प्रेम और वास्तुकला का प्रतीक ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, रविवार सुबह दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने कुछ देर के लिए चिंता की लकीरें खींच दीं। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रण में आ गई और स्मारक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

बता दें, यह घटना रविवार सुबह करीब 9:30बजे की है। ताजमहल के दक्षिणी गेट की दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से गुजर रही एलटी (लो टेंशन) लाइन के ज्वाइंटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। प्लास्टिक के बने ज्वाइंटर में चिंगारियां उड़ने लगीं और देखते ही देखते आग की लपटें भड़क उठीं। इससे चारों ओर घना धुआं फैल गया, जो आसमान में गुबार बनकर ऊंचा उठा।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूर से ही चिंगारियां और काला धुआं नजर आ रहा था। जिससे स्मारक के आसपास मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग चिंतित हो उठे। करीब पांच मिनट तक चिंगारियां और धुआं जारी रहा, लेकिन सौभाग्य से यह आग ज्यादा फैल नहीं पाई।

ASI की त्वरित कार्रवाई

दूसरी तरफ, मौके पर तैनात ASI कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बिजली की सप्लाई काट दी। इसके बाद उन्होंने टोरेंट पावर कंपनी को सूचना दी, जिसकी टीम फौरन पहुंच गई। लगभग दो घंटे के शटडाउन के दौरान जले हुए ज्वाइंटर को बदला गया और मरम्मत पूरी की गई। ASI अधिकारियों ने बताया कि यूपीएस (अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई) सिस्टम की वजह से बिजली की निरंतरता बनी रही, लेकिन शॉर्ट सर्किट ने ही यह हादसा करवाया। मालूम हो कि साल 2018 से सुरक्षा कारणों से दक्षिणी गेट पर्यटकों के प्रवेश के लिए बंद है। यहां केवल निकास का उपयोग होता है, इसलिए घटना के समय कोई बड़ी भीड़ नहीं थी। नतीजतन, कोई हादसा या घायल होने की खबर नहीं आई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast