Search KhabarFast

Press ESC to close

आग में घिरा मुरीदके… कट्टरपंथी मौलाना साद रिजवी को लगी गोली, आमने-सामने TLP और सरकार

आग में घिरा मुरीदके… कट्टरपंथी मौलाना साद रिजवी को लगी गोली, आमने-सामने TLP और सरकार

Lahore: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का मुरीदके शहर इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के खिलाफ सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। खुफिया इनपुट्स के आधार पर रेंजर्स और पुलिस की संयुक्त टुकड़ियां रविवार तड़के मुरीदके पहुंचीं और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। बताया जा रहा है कि संगठन के प्रमुख साद हुसैन रिजवी और अन्स रिजवी इसी इलाके में छिपे हैं। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान साद रिजवी को गोली लगी है और उनकी सर्जरी की तैयारी चल रही है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि TLP समर्थक सड़कों पर उतरकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

TLP का 'लब्बैक या अक्शा मार्च', अमेरिका पर तीखा हमला

TLP का यह विरोध प्रदर्शन 10अक्टूबर से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने फिलिस्तीन और गाजा के समर्थन में इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास तक मार्च की घोषणा की थी। संगठन का आरोप है कि अमेरिका, इजरायल के जुल्म का समर्थन कर रहा है। ‘लब्बैक या अक्शा मिलियन मार्च’ के जरिए TLP का मकसद गाजा में कथित हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए।

लाहौर से मुरीदके तक हिंसा, SHO की मौत, 48जवान शहीद

8अक्टूबर को पुलिस ने लाहौर स्थित TLP मुख्यालय पर छापेमारी कर साद रिजवी को पकड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद 9और 10अक्टूबर को संगठन और पुलिस के बीच भीषण झड़पें हुईं। TLP कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पेट्रोल बम, पथराव और हथियारों से हमला किया। 13अक्टूबर को मुरीदके में हिंसा चरम पर पहुंच गई, जिसमें एक SHO की मौत हो गई और 48पुलिसकर्मी शहीद हो गए। चार नागरिकों की भी मौत की खबर है।

कौन हैं साद रिजवी और क्यों है सरकार की टेंशन?

साद रिजवी, TLP के संस्थापक खादिम हुसैन रिजवी के बेटे हैं और 2021 से संगठन की कमान संभाल रहे हैं। उनका मकसद ‘निजाम-ए-मुस्तफा’ यानी इस्लामी शासन लागू करना है। साद रिजवी की लोकप्रियता और कट्टर समर्थकों की संख्या को देखते हुए सरकार उन्हें हल्के में नहीं ले रही। मौजूदा हालात को नियंत्रित करने के लिए लाहौर के 85 थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मुरीदके भेजा गया है। लाहौर, शेखपुरा, गुजरांवाला और सियालकोट से भी भारी पुलिस फोर्स रवाना हो चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को बाजौर जिले में हुए एक जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए।

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी कसा शिकंजा

Trump Tariff: एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया। अमेरिका ने अपने 'सेक्शन 301' के तहत कई देशों पर 10% और 12.5% ​​के नए टैरिफ स्लैब लागू करने का ऐलान किया। भारत को कम टैरिफ वाली 10% की कैटेगरी में रखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली पर 12.5% ​​टैरिफ लगाने की योजना थी, लेकिन लेबर प्रैक्टिस (मज़दूरों से जुड़े तौर-तरीकों) पर हुई सार्थक बातचीत के बाद भारत को कम दर वाली कैटेगरी में जगह मिल गई।

Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Donald Trump Tariff: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर टैरिफ का बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने पहले कनाड़ा पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद सभी जेनेरिक दवाओं पर 200% तक आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो दुनिया के प्रमुख जेनेरिक दवा निर्यातकों में शामिल हैं। भारतीय फार्मा कंपनियों के निर्यात, कारोबार और अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast