Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान ने भारत को दिया भरोसे का संदेश, होर्मुज जलडमरूमध्य पर कही अहम बात

ईरान ने भारत को दिया भरोसे का संदेश, होर्मुज जलडमरूमध्य पर कही अहम बात

Iran War News: पश्चिम एशिया में युद्ध के 34वें दिन ईरान ने भारत को लेकर बड़ा संदेश दिया है। ईरान ने साफ कर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होगा, इसका फैसला केवल ईरान और ओमान करेंगे, न कि कोई और देश। साथ ही ईरान ने भारत के नागरिकों को भरोसे में लिया और कहा कि वे सुरक्षित हाथों में हैं, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ईरानी दूतावास की आई प्रतिक्रिया

वर्तमान में ईरान और फारस की खाड़ी में सैकड़ों भारतीय नागरिक मौजूद हैं। भारत में ईरानी दूतावास ने दक्षिण अफ्रीका में अपने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का भविष्य सिर्फ ईरान और ओमान तय करेंगे। आप सुरक्षित हैं, चिंता की बात नहीं।” इस संदेश के साथ काले चश्मे वाली मुस्कुराती हुई इमोजी भी जोड़ी गई।

IRGC ने बयान में क्या कहा

ईरानी दूतावास की ये टिप्पणी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य उनके पूर्ण नियंत्रण में है और किसी भी दबाव या समझौते के लिए दुश्मनों के लिए नहीं खोला जाएगा। IRGC ने जोर देकर कहा कि जलडमरूमध्य ‘दृढ़ता और प्रभुत्व’ के साथ उनके नौ सैनिकों के नियंत्रण में है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज का भविष्य केवल ईरान और ओमान तय करेंगे।

अब्दुल मजीद ने भारतीयों का जताया आभार

इस बीच भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत को 'निष्ठा और मानवता' की धरती बताया। उन्होंने लखनऊ में दिवंगत अयातुल्ला अली खामनेई के शोक में शामिल होने के लिए भारतीयों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां आए, वह अपनी इच्छा से आए और किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया। इससे साफ होता है कि भारत नैतिकता और मानवता की मिसाल है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का यह संदेश भारत के प्रति भरोसा जताने और क्षेत्रीय तनाव के बीच स्थिरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें