
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रोजगार देने की बात कहते हुए नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिक लड़कियों से न सिर्फ मोटी रकम लिए जाने और उनको अगवा किए जाने का भी मामला सामने आ रहा है। बंधक लड़कियों को जालसाजी से छुड़ाने की मांग को लेकर कुछ युवाओं ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
युवाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव,धमतरी, कवर्धा, दुर्ग बालोद सहित अन्य जिलों की 700 से 800 नाबालिक लड़कियों से गरीबी दूर करने की बात करते हुए झांसा देकर पहले रुपए लेकर बाद में रोजगार दिलाने के नाम पर अगवा कर झारखंड ले जाया गया है। युवाओं ने आगे बताया कि उन लड़कियों को झारखंड में रखा गया है और छोड़ा नहीं जा रहा है। युवाओं का कहना कि एक बहुत बड़ा जाल है जो इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा है। बताया गया कि झारखंड से कुछ लड़कियां भाग कर अपने घर पहुंची और युवाओं से संपर्क की जिसके बाद मामला सामने आया। इधर गंभीर मसलें पर कुछ नामजदों की शिकायत भी की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
एएसपी राजनांदगांव कीर्तन राठौर ने कहा कि हमें एक शिकायत मिली है कि जिसमें कहा गया कि कई जिलों से 700 से 800 नाबालिक लड़कियों से गरीबी दूर करने का झांसा देकर पहले रुपए लेकर बाद में रोजगार दिलाने के नाम पर अगवा कर झारखंड ले जाया गया है। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है।
Leave a comment