Indian Rupee Strength: RBI के एक फैसले से रुपये ने भरी उड़ान, डॉलर के मुकाबले आई जबरदस्त मजबूती

Indian Rupee Strength: RBI के एक फैसले से रुपये ने भरी उड़ान, डॉलर के मुकाबले आई जबरदस्त मजबूती

Rupee vs Dollar: भारतीय मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जोरदार रिकवरी दिखाई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हालिया सख्त कदम के बाद रुपये में 1.3 प्रतिशत तक की तेजी आई, जो पिछले 12 सालों की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़ोतरी मानी जा रही है। रुपया डॉलर के मुकाबले 1.8 प्रतिशत तक बढ़कर 93.17 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2013 के बाद सबसे ज्‍यादा है।

RBI ने उठाए बड़े कदम

दरअसल, RBI ने विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी को काबू करने के लिए दो बड़े कदम उठाए। सबसे पहले 27 मार्च को बैंकों के नेट ओपन पोजीशन (NOP-INR) को $100 मिलियन तक सीमित कर दिया, जिसकी पालना 10 अप्रैल तक अनिवार्य है। इसके बाद 1 अप्रैल को RBI ने और सख्ती करते हुए नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड (NDF) कॉन्ट्रैक्ट्स पर भी नए प्रतिबंध लगा दिए। इन नियमों के तहत बैंकों को रेसिडेंट और नॉन-रेजिडेंट दोनों यूजर्स को NDF ऑफर करने पर पाबंदी लग गई है।

जिसके बाद रुपये ने इंटरबैंक मार्केट में 93.53 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंचकर 1.3 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की। इससे पहले रुपये लगातार दबाव में था और मार्च के अंत में 95.22 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया था। बता दें, इस साल अब तक रुपये में करीब 4-5 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो ईरान युद्ध, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की निकासी के कारण हुई थी।

Leave a comment